
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। थाना दारागंज अंतर्गत बक्शी बाँध मजार के पास एक महिला को कुछ लोग पकड़ कर घसीट रहे थे। तभी उधर से गुजर रहे वली खान जो की पेशे से पत्रकार है । की नजर इस घटना पर पड़ी तो उन्होंने तुरन्त घटना को अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। कही इस महिला के साथ कोई अनहोनी न हो जाये इस घटना की सूचना पुलिस को देने जा ही रहे थे। की तभी उस महिला को घसीटने वाले युवक साजिद खान ने पत्रकार के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया ।तथा पत्रकार वली खान को कई थप्पड़ जड़ दिए, भद्दी -भद्दी गाली देंते हुए जमीन पर गिरा कर लात जूतों से पिटाई करने लगा। मोबाइल भी छीन लिया यही नही जेब में रखे 310 दस रुपये भी छीन लिया। अचानक हमला होने पर उनके पैर में गंभीर चोट आई है।
घायलावस्था में पत्रकार वली अपने घर पहुँच कर घर के मोबाइल फोन से घटना की पूरी जानकारी तुरन्त दारागंज थाने को दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल पत्रकार का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया है।