
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज तीर्थ पुरोहित समाज के लोगो ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पंडित मुन्नू लाल शर्मा (कराही वाल) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि सभा रखी । जिसमे तीर्थ पुरोहित सतेंद्र तिवारी लाल ने कहा पंडित मुन्नूलाल शर्मा हम तीर्थ पुरोहित समाज के स्तम्भ थे उन्हों ने समाज को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है जो तीर्थ पुरोहित समाज हमेशा याद रखेगा
तीर्थ पुरोहित अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि उनका असामयिक निधन तीर्थपुरोहितो के लिए गहरी छति है इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भी हुए शांति पाठ व शोक सभा मे शामिल होने वालों में शान्तनु शर्मा ,सुधांशु पांडेय ,अंकुश शर्मा मोनू, अनूप त्रिपाठी , आनंद पांडेय डंपी ,अवधेश शर्मा, शुभम पांडेय , नन्हे लाल शर्मा , आदि तीर्थ पुरोहित मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।