बस पकड़ने को मची मारामारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एनडीए की परीक्षा के बाद प्रयागराज के बस अड्डों पर परीक्षार्थियों का मेला लग गया और बस पकड़ने के लिए परीक्षार्थी व उनके अभिभावक धक्का-मुक्की करते नजर आए। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से परीक्षा देने आए छात्रों को भेजने के लिए 175 बसें चलाई गईं। प्रतिबंध के दिन शहर के बाजार बंद थे लेकिन परीक्षा को देखते हुए बस अड्डों के अंदर खोली गई खानपान की दुकानों में परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। सिविल लाइंस बस अड्डे पर थर्मल स्क्रीनिंग व्यवस्था फेल हो गई। यहां महात्मा गांधी मार्ग की तरफ महीनों से बंद गेट पूरा खोलना पड़ा। एक बस में अधिकतम 50 परीक्षार्थियों को बैठाया गया। रात नौ बजे तक सिविल लाइंस बस अड्डे से स्पेशल बसों का संचालन होता रहा।

Exit mobile version