
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में मनाई गई महागुरु कपिल मुनि की जयंती ,अति प्राचीन श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में आज महागुरु कपिल मुनि की जयंती पूरे वैदिक परंपरा के अनुसार मनाई गई।
सर्वप्रथम प्रातः कपिल मुनि महाराज का पूजन अर्चन अनुष्ठान व अभिषेक किया गया। तत्पश्चात महा आरती हुई आरती के पश्चात संत महात्मा आदि लोगों को भोजन प्रसाद कराया गया।
उक्त अवसर पर सचिव महंत श्री रामसेवक गिरी जी सचिव महंत यमुना पुरी जी महाराज थानापति बाबा प्रमोद पुरी थाना पति राधेश्याम गिरी जी थाना पति शिवानंद पुरी जी थानापति विवेक भारती जी विष्णु गिरी जी महाराज मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय आदि उपस्थित रहे।