दो डॉक्टर व 20 बंदी पाजिटिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को कोरोना की गिरफ्त में आने वालों में स्वरूपरानी अस्पताल के दो डॉक्टर, वार्ड ब्वाय, सीएमओ के ड्राइवर, एक सीएचसी के काउंसलर, आशा वर्कर भी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त मैनेजर एक्सिस बैंक सिविल लाइंस, मैनेजर इंडियन बैंक सिविल लाइंस, मैनेजर एसबीआइ नैनी के साथ ही बैंक आफ इंडिया के लीगल आफीसर भी शामिल हैं। सिविल आफीसर एयरपोर्ट, मैनेजर एल एंड टी, औद्योगिक क्षेत्र के एक सिपाही में भी संक्रमण पाया गया है। केंद्रीय कारागार नैनी में मंगलवार को फिर 20 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Exit mobile version