सैनीटाईज किये हाथ, फिर ज्वेलर्स की दुकान को साफ, जानिए पूरा मामला

अलीगढ़। कोरोना वायरस (Coronavirus Latest Update Uttar Pradesh) के बीच सरकार ने गाइडलाइन जारी की है। मास्क लगाइए, सैनेटाइजर साथ रखिए। कोई भी काम करने से पहले हाथों को अच्छे से साफ कीजिए। अलीगढ़ में शुक्रवार दोपहर बदमाश बन्नादेवी क्षेत्र स्थित एक जूलरी की दुकान में पहुंचे। सामान्य वेशभूषा थी तो उनके इरादों का भी भला कैसे अंदाजा लगाया जा सकता था। दुकान में मौजूद एक शख्स ने बदमाशों को हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर दिया। बदमाशों ने हाथ सैनेटाइज किए। फिर तीनों बदमाशों ने कट्टा निकाल लिया और तकरीबन 35 लाख रुपये की जूलरी और 50 हजार रुपये नकदी लूट ली। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद आईजी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की जल्द ही धरपकड़ करने की बात कह रही है।

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में सारसौल चौराहे के नजदीक सुंदर ज्वेलर्स नाम की एक दुकान है। दोपहर तकरीबन 1 बजे बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंचे। यहां, बदमाश दुकान में दाखिल हुए और तकरीबन 35 लाख रुपये के सोने के आभूषणों समेत 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिस वक्त लूट की वारदात हुई उस वक्त प्रतिष्ठान में सर्राफा व्यापारी का बेटा और कुछ सहयोगी मौजूद थे।

मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Exit mobile version