
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) बादलों की फौज भले ही सूरज को ढक ले लेकिन इससे उसकी रोशनी और ऊर्जा सदैव धरती तक पहुंचती रहती है।
कोरोना काल में छात्रावासों में भले ही सन्नाटा पसरा रहा हो लेकिन प्रदेश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में निकले छात्रों की सफलता की गूंज चहुंओर सुनाई पड़ रही है। खास बात तो यह है कि सूबे के विभिन्न जिलों में पढ़ाई करने वाले इन सफल छात्रों में कई बेहद सामान्य परिवारों से हैं।
छात्र देर रात तक अपने सफल साथियों और सीनियर्स को बधाई देते रहे राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के जियामऊ निवासी सुजीत कुमार बाजपेयी सहायक निदेशक वित्त (आडिट) पद पर चयनित हुए हैं।
आपको बता दें कि सुजीत कुमार बाजपेयी के पिता कौशल किशोर बाजपेइ संगम नगरी प्रयागराज में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं,जब बेटे की सफलता की खबर पिता को मिली तो वह खुशी के मारे झूम उठे और पूरे थाने में मिठाइयाँ बांटना शुरु कर दिये।
सुजीत की इस सफलता से पूरे घर – परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई