
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। योगी सरकार ने प्रयागराज के पुर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित करने के बाद तेज तर्रार आई पी एस सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी को प्रयागराज का एसएसपी बना दिया है।नए एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शहर में कानून व्यवस्था पर सबसे पहले एक्शन का प्लान बनाया है । एसएसपी के मुताबिक शहर में सुरक्षा का माहोल देना पहली प्राथमिकता होगी ।और अपराधीयो व माफियाओ के खिलाफ और बेहतर अभियान चलाया जाएगा ताकि प्रयागराज के लोग सुरक्षित व भय मुक्त रहे।वही प्रयागराज के नए एसएसपी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक वीरेंद्र पाठक व अध्यक्ष आलोक मालवीय और पुर्व अध्यक्ष पवन मिश्रा वरिष्ट पत्रकार संदीप तिवारी ने संगम नगरी में पूर्व में कार्य शैली का परिचय कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस और पत्रकारों के बीच सामंजस्य स्थापित कर प्रयागराज में बेहतर पुलिसिंग करने की बात कही। साथ ही कुछ ऐसे तथाकथित पत्रकारों के विषय में भी बताने का प्रयास किया जो ट्रांसफर पोस्टिंग व अन्य असंवैधानिक कार्य में संलिप्तता रखने का प्रयास करते हैं । इस मौके पर कई अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।