महाराजा रावण की परंपरागत शोभायात्रा नहीं निकाला गया कोविड-19 के कारण प्रतीकात्मक रूप से मुनि भारद्वाज आश्रम में ही लंका नरेश का पूजन अर्चन हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री कटरा रामलीला कमेटी प्रयागराज एकादशी 13 सितंबर को सायंकाल 5:00 बजे श्री कटरा राम लीला का प्राचीन ऐतिहासिक महाराजा रावण की शोभायात्रा उत्तर प्रदेश शासन का आदेश नहीं मिलने व कोविड-19 को देखते हुए संस्था ने विशाल शोभायात्रा नहीं निकाला जिसको देखने के लिए दूरदराज से हजारों भक्तगण आते हैं यह जानकारी संस्था के महामंत्री गोपाल बाबू जायसवाल ने आज अपने प्रेस वक्तव्य में देते हुए बताया कि परंपरा का निर्वहन करने हेतु मुनि भरद्वाज आश्रम में अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता कुल्लू जी की अध्यक्षता में लंका नरेश का पूजन अर्चन करते हुए प्रतीकात्मक रूप से मंदिर में ही कार्यक्रम आयोजित किया गया तत्पश्चात आरती संस्था के अश्विनी केशरवानी शंकर लाल चौरसिया मयंक अग्रवाल विनोद केसरवानी राकेश चौरसिया महेश चंद्र गुप्ता मंडी प्रांगण में लंका नरेश की जय जय कार से वातावरण लंका में हो गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण करते हुए महाराजा रावण का प्रतीकात्मक कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दिया।

Exit mobile version