जो सरकार बेरोजगारों को रोजी-रोटी न दे सके, उसे सत्ता मे रहने का कोई औचित्य नहीं है- नरेंद्र सिंह

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l किसानों और जवानों पर लाठीचार्ज कराने वाली सरकार को हटाना होगा। जो सरकार बेरोजगारों को रोजी-रोटी न दे सके, उसे सत्ता मे रहने का कोई औचित्य नहीं है। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह अपने नेता श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जारी डिजिटल पत्र को छपवा कर छेत्र के सभी वर्गों मे वितरण करते हुए कहा है।
कई दिनों से लगातार पत्रक वितरण के क्रम मे आज नरेन्द्र सिंह ने मेजा (उरूवा) क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों, प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनःश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l मेजा उरूवा क्षेत्र के चपौर, ओनौर, कनिगड़ा, परवा, कुंवर पट्टी, जेवनिया सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l
सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्धि और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सपा कटिबद्ध है l श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर सपा नेता नरेंद्र सिंह द्वारा डिजिटल पत्र की हजारों प्रतियां छपवाई गई हैं जिनका वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है
इस मौके पर सर्व श्री रविकांत मिश्रा पूर्व प्रधान, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रेम चंद यादव,,रमाशंकर मिश्र, जय प्रकाश उपाध्याय, ब्रह्म देव उपाध्याय, पवन द्विवेदी, आशीष गौड़, रिंकू द्विवेदी, हर्षित मिश्रा, हिमांशु कुमार सिंह, रजत तिवारी, बल्ली बिन्द,कपिल यादव,कलक्टर पटेल, काशी प्रसाद यादव, सर्वेशकुमार सिंह, चन्द्र कान्त तिवारी उर्फ़ कूटर, आशीष कुमार मिश्र, अंकित पाण्डेय, चन्दन यादव, अजय गौड़, अंकित गुप्ता,अजय निषाद, उमाशंकर यादव, राजेश निषाद, आदर्श सिंह, मनोज तिवारी, विभव पाण्डेय, मुन्नू गौतम, सूर्य मणि, बेचन लाल गौड़, कृष्ण कुमार मिश्र, गोविन्द मिश्र, शिव मोहन मिश्रा, डाक्टर महेन्द्र सिंह, रामनाथ विश्वकर्मा, डाक्टर गुलबहार, शिव नाथ विश्वकर्मा, विनय मिश्र, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शब्बीर, दिनेश गुप्ता, शिव मोहन मिश्रा, श्याम लाल यादव आदि रहे।

Exit mobile version