पूरब कोहली ने की चुपके से शादी, बेटी के बड़े होने का था इंतजार

चुपके से शादी करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वो है ‘पूरब कोहली’ का। पूरब कोहली ने गोवा में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर कुछ समय से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पूरब दूल्हे बने हुए हैं और उनकी दुल्हन लाल जोड़े में उनका हाथ पकड़े खड़ी हैं।

आपको बता दें कि पूरब ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लूसी पेटन से शादी की है जिससे उन्हें दो साल की बेटी भी हैं। दो साल पहले जब लूसी प्रेगनेंट हुई थी तब पूरब ने कहा था कि वो इस ख़बर को लेकर बहुत ख़ुश हैं और लूसी नहीं चाहती कि वो बेबी बंप के साथ शादी का जोड़ा पहने इसलिए उन्होंने तय किया कि वो बेबी के जन्म के बाद शादी करेंगे।

पूरब और लूसी ने गोवा में शादी की है जहां उनके घर वाले और कुछ करीब दोस्त ही शामिल थे। पूरब अपनी बेटी इनाया से बेहद प्यार करते हैं और बेटी के बारे में बात करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी को कभी भी ऐसा न लगे कि उनके आने की वजह से उनके माता-पिता ने शादी की है।

शो “POW: बंदी युद्ध के’ में पूरब की को-स्टार रही अमृता पूरी ने अपने सोशल अकाउंट पर पूरब के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और पूरब को उनकी शादी के लिए बधाइयां भी दी हैं। पूरब पिछली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ फ़िल्म ‘नूर’ में दिखाई दिए थे।

Exit mobile version