
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वें जन्म दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस पर काल्विन हॉस्पिटल शाहगंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के 70 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान किया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने नेतृत्व करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिए गए सेवा ही संगठन के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानव समाज की सेवा के लिए रक्तदान शिविर लगाकर शारीरिक रूप से अस्वस्थ लोगों के लिए रक्तदान किया जिससे कि उसका जीवन बच जाए और आगे कहा कि हमें यह याद रहे जीवन देने वाला भगवान है तो जीवन बचाने वाला महान है इसलिए रक्तदाता भी जीवनदाता के सामान है
कार्यक्रम के प्रभारी वरुण केसरवानी जी रहे एवं संचालन श्री मयंक दुबे जी ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी, राजू पाठक ,राजन शुक्ला ,मयंक यादव ,मनोज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव , विश्वास श्रीवास्तव आनंद श्रीवास्तव आदि रहे
इस अवसर पर रक्तदान करने वाले मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती रुचि गुप्ता , पार्षद ओपी द्विवेदी, नीरज गुप्ता ,सूर्यकांत त्रिपाठी, श्याम प्रकाश पांडे ,सौरभ मेहता, यश कौशल ,राजू ठाकुर, सुभाष वैश्य, मोहित गुप्ता, अंशु केसरवानी ,शुभम त्रिपाठी ,हर्ष पांडे, सत्यम दुबे ,विकल्प श्रीवास्तव, अनूप शुक्ला अमर सिंह राजकुमार सिंह, आयुष अग्रहरी ,अर्पित शर्मा वैभव कुमार आकाश चौरसिया मनमोहन मिश्रा ,अनूप शुक्ला, राजकुमार सिंह ,महताब आलम, बुद्धि कुमार ,सिद्धार्थ पांडे ,कुंज कुमार, प्रेम शंकर केसरवानी, वीरेंद्र कुमार शुभम त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
उक्त कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 15 सितंबर को सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर दोपहर 12:00 बजे आरडी पैलेस गेस्ट हाउस में (निकट पुलिस लाइन )निर्धन एवं बेसहारों लोगों को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के द्वारा चश्मा वितरण किया जाएगा l