युवा कॉंग्रेस द्वारा रोजगार की मांग पर योगी पुलिस ने किया मुक़दमा दर्ज़

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। युवा कॉंग्रेस ने नये यमुना पुल पर बेरोजगारों के समर्थन में, रोजगार की मांग को लेकर । दिया, टॉर्च , मोमबत्तियां जलाकर प्रदर्शन किए थे।
जिसमें राष्ट्रीय सचिव तनु यादव और प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे जी भी आए थे। जिसमें पुलिस से झड़प हुए थी। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। और गुस्से में राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष, व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी और अन्य पर केस दर्ज किया है। तनु यादव ने कहा कि छात्र नौकरिया ना होने की वज़ह से आत्महत्या कर रहे हैं । उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर मुक़दमा दर्ज़ करो । न की रोजगार मागने वालो पर । जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मुक़दमा पूरी तरह फर्जी और द्वेष पूर्ण है। हम सबने दूरी बनाते हुए प्रदर्शन किया था। जब कि पुलिस के आने पर असुविधा हुआ।
आप फोटो में भी देख सकते हैं ।कि हम सब फोटो में मास्क लगाए हैं। तो यह मुक़दमा गलत है।
यह सिर्फ योगी की साजिश है ।जिससे युवा डरे और सरकार का विरोध ना करे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुक़दमा खत्म ना हुआ तो प्रदेश के युवा आंदोलन करेंगे।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम जल्द इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।

Exit mobile version