संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के बने कुलपति प्रो. नाहर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के दूसरे प्रोफेसर साहित्य कुमार नाहर राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति बने हैं। इससे पहले पहले संगीत विभाग की प्रो. स्वतंत्र शर्मा राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति बनी थीं। अब तक इविवि के विभिन्न विभागों के ग्यारह प्रोफेसर अलग-अलग केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति नियुक्त किए जा चुके हैं। प्रो. नाहर 39 वर्षों से इविवि में कार्यरत हैं। बीएससी, एलएलबी फिर सितार से एमए में स्वर्ण पदक विजेता प्रो. नाहर ने डीफिल की भी उपाधि हासिल की है। जनवरी 1981 से अध्यापन कार्य कर रहे प्रो. नाहर 16 वर्ष से प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। वह चार बार विभागाध्यक्ष भी रहे। इनके निर्देशन में 16 छात्रों ने पीएचडी की उपाधि हासिल की। जबकि, चार अभी शोध कार्य कर रहे हैं। उन्हें कई सम्मान भी मिल चुका है।

Exit mobile version