
मेजा एवं कोराव में जिलाध्यक्ष योगेश यादव मौजूद रहेंगे ।
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) l बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, प्रवासी श्रमिकों की बदहाली, आदि मुद्दों को लेकर 21 सितम्बर सोमवार को समाजवादीपार्टी के लोग जनपद की सभी तहसीलों में महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन देंगे l
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर इस दिन सभी तहसील मुख्यालयों पर सपाईयों द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा l इसी क्रम में सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद की मेजा तहसील मुख्यालय में दोपहर 12 बजे एवं कोराव में 1 बजे उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार इस दिन जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर समाजवादीपार्टी के विधानसभा अध्यक्ष, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं विधान सभाओं के प्रत्याशी गण सहित क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रमुख, नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी l