
युवक की मौत पर स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर पुलिस पर किया पथराव।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लालगोपालगंज थाना क्षेत्र के कठौआपुल पर ट्रक ने गंगा नहाने जा रहे। दो युवकों को रौंदा, एक की घटनास्थल पर ही मौके पर मौत हो गई ।और दूसरे की अस्पताल ले जाने पर हुई ।मौत घटना के बाद भीड़ के द्वारा चक्काजाम किया गया, पुलिस के ऊपर पथराव हुआ जिसमें चौकी इंचार्ज लालगोपाल गंज समेत कई पुलिस वालों को चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूत्रों से ज्ञात हुआ है की आक्रोशित ग्रामीणों ने कठौआ पुल और इब्राहिमपुर में लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पर सीओ सोरांव अशोक वेंकट, नवाबगंज स्पेक्टर सुरेश सिंह अपने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बिगड़े हालात को काबू में करने के लिए घटनास्थल पर होलागढ़, सोरांव और मऊआइमा थाना की पुलिस पहुंच गई। उग्र भीड को तितर-बितर करने के लिए कठौआपुल में पुलिस ने आंसू गैस का भी प्रयोग किया और लाठीचार्ज भी किया। किसी तरह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने कुछ पत्थरबाजों को हिरासत में ले लिया है। उसके बाद रोड खाली कराकर यातायात शुरू कराया गया मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ आला अधिकारी मौजूद थे।