किसी भी कीमत पर पटरी के दुकानदारों को ना उजाडा जाए-केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिला प्रशासन के द्वारा कर्नलगंज में वेंडिंग जोन के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा पटरी दुकानदारों को कर्नलगंज में वेंडिंग जोन की स्थापना कराई । और 20 घंटे के अंदर ही वेंडिंग जोन का उद्घाटन कर । 100 दुकानदारों को वेंडिंग जोन में दुकानें उपलब्ध कराई। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया कि किसी भी कीमत पर पटरी के दुकानदारों को हटाए नहीं और सरकार के द्वारा निर्धारित मूल्यों पर ही दुकानदारों का रजिस्ट्रेशन करें । इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने सभी पटरी के दुकानदारों की तरफ से उन्हें भारत माता का सचित्र भेंट कर अभिनंदन किया और कहा कि आपके द्वारा किए गए इस कार्य के प्रति प्रयागराज के सभी पटरी के दुकानदार आपका आभारी रहेगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी अवधेश चंद्र गुप्ता ,कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी ,राजेश केसरवानी, राजू पाठक ,गिरिजेश मिश्रा, संजय गुप्ता ,अनूप गोस्वामी, देवेंद्र प्रताप सिंह ,विश्वास श्रीवास्तव ,विजय श्रीवास्तव अजय सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version