सुनील बंसल के जन्मदिन पर सुंदरकांड का आयोजन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाते हुए दीर्घायु की कामना की

कोरांव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के जन्मदिन पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर उनके जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला मंत्री संतोष त्रिपाठी ने कहा कि सुनील बंसल जी की संगठन नेतृत्व क्षमता बहुत बड़ी है उनकी कार्यकुशलता के दम पर भाजपा लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है। जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर जगदीश यादव ने कहा कि सुनील बंसल जी हम सब के मार्गदर्शक हैं और उनके अगुवाई में हम सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्टी हित में लगातार काम करते हुए सबका साथ सबका विकास की रीति नीति को जन जन तक पहुंचा रहे हैं ।भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हृदेश मिश्रा ने भी सुनील बंसल के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं का स्नेह और प्यार सुनील बंसल जी के साथ हैं। भाजपा नेता दुर्गा पांडे ने कहा कि सुनील बंसल जी एक कुशल संगठन कर्ता है और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखते है ।उनके जन्मदिन पर हम लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन करके ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना की है ताकि वह पूरी मजबूती के साथ स्वस्थ रहते हुए पार्टी हित में काम करते रहे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम अन्य पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Exit mobile version