
इलाहाबाद। अतरसुइया थानाक्षेत्र के गोल पार्क स्थित वीवो मोबाइल शोरूम में बीती रात शटर तोड़कर चोरों ने लगभग चार लाख की चोरी की।
बता दें कि चोरों ने शोरूम का शटर तोड़कर सारे महंगे मोबाइल गायब कर दिए।
शोरूम मालिक सुबह जब टहलने निकले तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने देखा के शोरूम के शटर का ताला टूटा हुआ था साथ ही शटर भी टूटा हुआ है।
बहरहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस जांच में जुटी।