
देश के प्रधानमंत्री जी को दिया बधाई।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी ने कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) व सशक्तिकरण व संरक्षण विधेयक दोनों सदनों में पास होने को लेकर के देश के यशस्वी एवं गौरवशाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देते हुए कहा कि कृषि जगत में नए सूर्योदय का हुआ शुभारंभ । यह बिल कृषि क्षेत्र में नवीन सूर्योदय के जैसा है हमारे अन्नदाता किसान भाई बहनों के लिए आज का दिन अविस्मरणीय होगा यह किसान विधेयक 2020 कृषि क्षेत्र में एक नए युग का आरंभ करने वाले सिद्ध होंगे और किसानों को जटिल तंत्रों से मुक्ति दिलाने वाले हैं इतना ही नहीं यह इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की अवधारणा भी यथावत जारी रहेगी । इस बिल से देश के किसानों को अपनी उपज देश के अंदर किसी भी मंडी में बेचने की आजादी प्राप्त होगी साथ ही नई-नई तकनीकों से हमारा किसान इसका लाभ उठाकर समृद्धि शाली होगा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में किसानों भाइयों की भी भूमिका अहम रहेगी और आगे कहा की
देश का विपक्ष दिवालियापन की कगार पर आ चुका है वह इस बिल का विरोध करके किसानों की तरक्की को रोकना चाहता है । बधाई देने वालों में मुख्य रूप से टी एन दीक्षित, गिरि बाबा, बृजेश मिश्रा ,कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह ,वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी आदि ने बधाई दी।