भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले पुलिस कर्मियों के बारे में खुफिया विभाग ने छानबीन की

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर लगे आरोपों की प्रारंभिक व गोपनीय जांच विजिलेंस टीम ने की है। तैनाती के दौरान आइपीएस अभिषेक दीक्षित के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले कतिपय पुलिस कर्मियों के बारे में भी छानबीन की गई है। कई दिनों तक गोपनीय जांच के बाद विजिलेंस टीम वापस लखनऊ चली गई है। अब उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। पुलिस कर्मियों की संपत्तियों के बारे में भी कुछ सुराग मिले। विजिलेंस टीम ने पोस्टिंग में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत करने वाले अधिवक्ता संगठन से जुड़े लोगों और आरोपित पुलिस वालों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। शहर, गंगापार और यमुनापार के विभिन्न थानों व चौकी पर तैनात इंस्पेक्टर, दारोगा के खिलाफ मिली गंभीर शिकायतों का भी संज्ञान विजिलेंस लिया है। पूर्व एसएसपी के साथ ही पुलिस कर्मियों की संपत्तियों के बारे में भी कुछ सुराग मिले हैं। जिसकी और गहराई से जांच की अपेक्षा जताई गई है। निलंबित कप्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़कर अनियमितता करवाने वाले विभाग से बाहर के लोगों के बारे में भी काफी जानकारी एकत्रित की है।
कुछ अधिकारियों का कहना है कि विजिलेंस की रिपोर्ट में अगर आरोपों की पुष्टि होती है । तो खुली जांच होगी। प्रथम दृष्टया भ्रष्ट मिले पुलिसकर्मी समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कुछ राजपत्रित और कई अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की कारस्तानी भी विजिलेंस की गोपनीय रिपोर्ट का हिस्सा हो सकती है।

Exit mobile version