
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सूर्य की तेज किरणें और उमस के साथ गर्मी से शहर के लोग बेहाल थे। सोमवार की दोपहर से आसमान में जो बादल छाए तो आज सुबह तक नहीं हटे। सारी रात और सुबह से अभी तक रुक-रुककर कभी झमाझम बारिश हो रही है। मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया है। आज दिन भर बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
पितृपक्ष के दिन बूंदाबांदी के बाद बादलों की उमड़ घुमड़ हो रही थी। इसके बाद आसमान में काले कजरारे बदरा ने घेरेबंदी की और लगभग आधे घंटे तक झूम कर बरसे। इसके बाद बूंदाबांदी होती रही। सड़क पर गुजर रहे राहगीरों ने जहां तहां रुक कर खुद को भीगने से बचाया। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान जताया था। माना जा रहा है कि मानसून अब विदाई की बेला में आ गया है। इसलिए यह बारिश हो रही है। प्रयागराज और उसके आसपास के जिलों में मानसून की सक्रियता सितंबर के अंत तक मानी जाती है।