
विधायक ने पत्रकारों के उत्पीड़न की निंदा
माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र के यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लेन वाली मेधावी छात्राओं को मेजा विधायक ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया । और आगे भी पढ़ाई में मेहनत करने की बात कही। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े तेवर दिखाते हुए निर्भीक होकर विद्यालय आने जाने की बात कही। माण्डा खास में मंगलवार की दोपहर मेजा विधायक नीलम करवरिया ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवम इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाली पांच छात्राओं को एंड्रायड फोन,ड्राइंगबॉक्स,पेन एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित की जाने वाली छात्राओं में ललिता पब्लिक स्कूल से हाई स्कूल की छत्राओं में अंजली द्विवेदी पुत्री अतुल वैभव द्विवेदी, वैष्णवी मिश्रा पुत्री अनिल मिश्रा, कशिश केशरी पुत्री रमेश कुमार केशरी व मालती देवी मौर्या इंटर कालेज से शिवानी सिंह पुत्री दिनेश कुमार सिंह,डैफोडील्स पब्लिक स्कूल से इंटर की छात्रा अक्षिता द्विवेदी पुत्री संजय द्विवेदी रहीं। वही उक्त विधायक ने छात्राओं को पढ़ाई में और भी मेहनत करने की बात कहते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े तेवर के साथ निर्भीक होकर विद्यालय आने जाने की बात कही। वहीं विधायक ने तकरीबन घण्टो छात्राओं से वार्ता कर पढ़ाई से सम्बंधित समस्याओ को भी पूछा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र शुक्ला दिघिया प्रधान प्रतिनिधि राम मिश्रा, विपिन पाण्डेय,रवि भूषण द्विवेदी,आलोक द्विवेदी, शुभम द्विवेदी, शशि द्विवेदी, विशाल द्विवेदी ज्ञानेश्वर द्विवेदी अतुल वैभव द्विवेदी सहित आदि तमाम लोग रहे
पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
मेजा विधायक ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दीनदयाल द्विवेदी ने पत्रकारों पर हो रहे लगातार उत्पीड़न की चर्चा किया। उक्त विधायक ने उत्पीड़न को निंदनीय बताते हुए कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है। पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।