
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले और ब्राह्मणों की लगातार प्रदेश में हो रही हत्या के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. प्रयागराज के जिलाध्यक्ष आचार्य देवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में प्रयागराज ने हुंकार भरी और गुरुवार को जिले में विरोध प्रदर्शन किया और इसके विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपा।
इस ज्ञापन में बीती 14 सितंबर को लखनऊ स्थित महासभा के कार्यालय में तोड़फोड़ व पुलिस द्वारा आरोपियों की पैरवी करने की घटना पर आक्रोश जताया।
उत्तर प्रदेश में हो रहे ब्राह्मणों पर अत्याचार से प्रदेश प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी गई जिसमे ज्ञापन देने पहुंचे प्रयागराज जिलाध्यक्ष आचार्य देवेंद्र शुक्ला (देवराज), जिला मीडिया प्रभारी मनोज त्रिपाठी, जिला संयोजक शौर्य द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष शिव चरण त्रिपाठी,जिला संगठन मंत्री कुलभास्कर तिवारी (वेदपाठी माइकल),शुक्ला ब्रदर, डॉक्टर सर्वेश मिश्रा, अनिरुद्ध मिश्रा, जितेंद्र पांडे, लोकेश मिश्रा, पंकज मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, गणेश वल्लभ, अखिलेश शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, मनीष पांडे, उदित शर्मा, अमन तिवारी, भोले तिवारी, लक्ष्मी कांत पांडेय आशीष उपाध्याय, राहुल दुबे, अश्वनी कुमार तिवारी, शिव मिश्रा, मार्तंड पाण्डेय आदि मौजूद रहे