एनएसयूआई ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी,निकली पदयात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कृषि सुधारों से जुड़े नए कानूनों के खिलाफ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ भवन पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया।हाथों में तख्तियां लिए पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिल और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अर्धनग्न ही पदयात्रा निकालने का प्रयास किया,इविवि छात्रसंघ भवन के मुख्य गेट पर कारवां बढ़ते ही काफी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया जिससे एनएसयूआई कार्यकर्तओं व पुलिस में तीखी झड़प हुई जिसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कारवा पदयात्रा करते हुए यूनिवर्सिटी चौराहे की तरफ बढ़ गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सरकार पर इन बिलों को संसद में जबरन, अलोकतांत्रिक और असंसदीय ढंग से पास कराने का आरोप लगाया।
वक्‍ताओं ने कहा कि यह कानून कांट्रैक्‍ट फार्मिंग को बढ़ावा देने वाला है। सरकार की इस नीति से अन्‍नदाताओं की परेशानी बढ़ेगी। अन्‍नदाताओं ने ही कोविड-19 और आर्थिक मंदी के बुरे दौर में देश को सम्‍भाले रखा। किसान (बंदोबस्ती और सुरक्षा) समझौता और कृषि सेवा कानून का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि इससे किसान अपने ही खेत में सिर्फ मजदूर बनकर रह जाएगा।एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के नजदीकी कुछ बड़े व्‍यापारी घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कानून लाया गया है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय क्रांतिवीर ने तीसरे कानून का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इसने भाजपा सरकार का चाल,चरित्र और चेहरा साफ कर दिया है। 1955 से पहले व्‍यापारी किसानों से उनकी उपज को औने-पौने दाम में खरीदकर पहले उसका भंडारण कर लेते थे। बाद में उसकी कमी बताकर कालाबाजारी करते थे।प्रदर्शन में मुख्य रूप से पृथ्वी प्रकाश,प्रभाशंकर पांडेय,हरिकेश हैरी,उदय यादव,सत्यम कुशवाहा,कोमलाक्ष गिरी,गौरव यादव,प्रवीण,धीरेंद्र, विवेक तिवारी,अभिषेक द्विवेदी, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version