
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर दिए गए ज्ञापन पर आईजी प्रयागराज के पी सिंह ने प्रयागराज ,प्रतापगढ़, कौशाम्बी ,फतेहपुर के सभी थानों के थाना प्रभारियों को दिए निर्देश। पत्रकारों के खिलाफ होने वाले अपराधो में थाना प्रभारी सख्त कार्यवाही करे। पत्रकारों को दबाव में लेने की मंशा से फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने के प्रयास के दौरान थाना प्रभारी बिना जांच के न मामला दर्ज करें और न कोई करवाई करें। पत्रकारों पर हमला करने वाले अपराधियों पर पुलिस सख्त कार्यवाही करे। पत्रकारों की शिकायतों का प्राथमिकता पर थानाध्यक्ष निस्तारण करे। खबर कवरेज के दौरान अक्सर पत्रकारों पर हमले हो रहे है इसे लेकर थानाध्यक्ष गम्भीरता से सख्त और प्रभावी कार्यवाही करे। पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वह पत्रकारों के प्रति संवेदनशील रहे और उनसे संम्मानजनक व्यवहार करें।प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष आलोक सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैय्यद आकिब रजा,संयुक्त सचिव पंकज चौधरीं,कार्यकारिणी सदस्य अंकित उपाध्याय ने दिया आईजी केपी सिंह को ज्ञापन ।