एससी एसटी छात्र/छात्राओं को जीरो फीस पर प्रवेश न मिलने के संबंध में जिलाअधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सत्र 2020-22 की प्रस्तावित B.Ed काउंसलिंग में एससी एसटी छात्र/छात्राओं को कॉलेज में जीरो फीस पर प्रवेश न मिलने के संबंध में आज जिलाअधिकारी प्रयागराज द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
विदित हो कि समाज कल्याण विभाग द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय ने B.Ed काउंसलिंग में प्रवेश को लेकर एक नया निर्देश जारी किया गया है कि अब B.Ed काउंसलिंग में प्रवेश हेतु sc-st छात्र छात्राओं को इस वर्ष निजी कालेजों में जीरो फीस पर प्रवेश नहीं मिलेगा, केवल ऐडेड या राजकीय कॉलेजों में प्रवेश होंगे लेकिन वे भी बाध्यकारी नहीं होंगे। हाल ही में निदेशक समाज कल्याण द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय को B.Ed काउंसलिंग में प्रवेश को लेकर भेजे गए उक्त निर्देशों की कॉपी सभी कॉलेजों को भेजी जा चुकी है निदेशक ने लखनऊ विश्वविद्यालय को यह पत्र 16 जून 2020 को भेजा था जिन पर अमल करने को अनिवार्य रूप से कहा गया है अवगत हो कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने उक्त सत्र में B.Ed एंट्रेंस कराया है और जल्द ही काउंसलिंग होने वाली है, ऐसे में नए निर्देशों से ही प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र नेता जितेन्द्र धनराज जी ने कहा कि इस अन्याय पूर्ण फैसले से एससी एसटी विद्यार्थियों पर सीधा प्रतिकूल असर होगा यह फैसला गरीब छात्र-छात्राओं के हित में नहीं है। पूर्व उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय चंद्रशेखर चौधरी जी ने कहा कि इस फैसले से एससी एसटी वर्ग के छात्र छात्राएं शिक्षा से वंचित हो जाएंगे यह दलित विरोधी फैसला है। इस फैसले को सरकार तत्काल वापस लेने के लिए निर्णय ले वरना इस अन्याय के खिलाफ पूरा बहुजन समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर वरिष्ठ छात्र नेता दिनेश चौधरी जी,मुनेश सरोज , गुड़डू चौधरी ,अधिवक्ता पंकज सोनकर,अनूप,सुनील यादव,राज चौधरी, प्रदीप माही,रवि प्रकाश,नागेंद्र कुमार, रोहित कुमार इत्यादि छात्र उपस्थित रहे।

Exit mobile version