विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस पर दी गई पूर्व प्रोफेसर सुंदरलाल को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । छात्रसंघ बहाली के लिए चल रहे समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में 50 दिन क्रमिक अनशन के उपरांत पूर्णकालिक अनशन का आज 14वा दिन था।आज महिला छात्रावास के समक्ष उस समय धरना देना पडा जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को अपने कक्ष में जाने से रोक दिया छात्राएं और छात्र महिला छात्रावास मुख्य गेट के सामने अनशन पर बैठ गए काफी देर धरना प्रदर्शन के बाद तब छात्राएं अपने कक्ष में जा सकी
आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर अनशन स्थल पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर सुंदरलाल के पत्थर की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत पूर्व कुलपति एन झा ,जी एन झा समेत पीसी बनर्जी और सर सुंदरलाल को श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ,इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, संयुक्त एवं प्रकाशन मंत्री सत्यम सिंह सनी, राहुल पटेल ,मोहम्मद मूब्बशिर हारुन ,नवनीत यादव, अविनाश विद्यार्थी, सलमान, रितेश गुप्ता, हरेंद्र यादव, मयंक प्रसाद, चंदन चौधरी, आयुष प्रियदर्शी, अभिषेक यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version