पुरुषोत्तम मास में प्रयाग के सिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिरों में नित्य रुद्राभिषेक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुरुषोत्तम मास में प्रयागराज में चल रही अनूठी शिव साधना 1 माह लगातार रुद्राभिषेक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान छठवे दिन आज मीरापुर बरगद घाट में बरगदेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक सम्पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत धर्मदास जी महाराज महंत हनुमानगढ़ी, श्री राम मंदिर निर्माण के प्रथम पक्षकार एवं अध्यक्ष निर्वाणी अनी अखाड़ा जी द्वारा प्रारंभ किया गया । प्रयागराज शास्त्रीय गुरुकुल के आचार्य पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री जी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्रह्मणों द्वारा सम्पन्न हुआ। पुरुषोत्तम मास में प्रयाग के सिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिरों में नित्य रुद्राभिषेक किया जाएगा। उपस्थित किरीटी कृष्ण,कुंडलम मधुरम, मधुकर, आदि ब्राह्मण, एवम भक्तगढ़।

Exit mobile version