इलाहबाद। फूलपुर उपचुनाव में अब एका नया मोड़ आ चुका है जिससे चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया है।जी हां, खबरों की मानें तो फूलपुर उपचुनाव में बाहुबली अतीक अहमद भी ताल ठोंकेंगे।
आज उनका नामांकन पत्र जो कि दो सेट में था ले लिया गया है। बता दें कि अतीक के मैदान में आने से सभी पार्टियों का समीकरण बदल सकता है। बहरहाल वो कल नामांकन करेंगे।
देखना यह है लोकसभा क्षेत्र में पटेल और अल्पसंख्यक की संख्या ज्यादा है ऐसे में अतीक अहमद के चुनाव मैं आ जाने के बाद भाजपा कांग्रेस और सपा का समीकरण बिगड़ने में कोई कसर नहीं होगी।