राष्ट्रीय किसान मंच के उपाध्यक्ष बने संकल्प शुक्ल

पृयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद निवासी संकल्प शुक्ल को देश के सबसे बड़े किसान संगठनो में से एक राष्ट्रीय किसान मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने की है। इस मौक़े पर उन्होंने राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शेखर दीक्षित को आभार प्रकट किया। जिस समय गाव के युवा थोड़ी बहुत भी पढ़ाई करने के बाद शहर और विदेश चले जाते है पैसे कमाने के लिए, उस समय में संकल्प शुक्ला ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनो द्वारा दिए हुए अवसर को दरकीनार करके किसानों के लिए काम करने का निर्णय लिया। संकल्प शुक्ला उन युवाओं के लिए प्रेरणा है । जो कृषि छोड़ कर देश विदेश नौकरी और व्यवसाय करने जाते है। दिल्ली से लेकर जापान जैसे देशों के राजनेता संकल्प के कार्यों की तारीफ़ कर चुके हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे शहर से शिक्षा लेने वाले और विदेशों में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले संकल्प आज भी ज़मीन से जुड़े हुए है. संकल्प को राष्ट्रीय किसान मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों एवं मेजा के हर वर्ग में खुशी की लहर है I
बधाई देने वालों में निकेतन तिवारी समाज सेवक, राजू प्रधान, अनुप प्रधान, राजेश प्रधान, विष बाबा, साधु, कमलेश पांडे, प्रभात दुबे, पवन पाण्डेय, सर्वेश पांडे, सुभाष प्रधान, राजा दोगरी, अधिवक्ता अभिषेक मिश्र, अभिनव त्रिपाठी, शेखर, लकी, प्रियांशु, राहुल दुबे आदि प्रमुख रहे !

Exit mobile version