पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रवाद के निर्माता थे -लक्ष्मणाचार्य

महानगर के 1252 बूथो पर भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर के तत्वाधान में भारद्वाज चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण आचार्य जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रवाद के निर्माता थे और इस राष्ट्रवाद को हम परम वैभव तक पहुंचाएंगे उन्होंने मानव एकात्मवाद का दर्शन संपूर्ण समाज को कराया हम सभी को उन्हीं के आदर्शों पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करना है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन देश एवं समाज के प्रति समर्पित रहा उन्होंने समाज के अंदर रहने वाले निर्धन निर्बल वंचित शोषित लोगों की चिंता करते हुए अंत्योदय का सिद्धांत दिया इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पूर्व उप महापौर श्री मुरारी लाल अग्रवाल श्री रंजीत सिंह श्री अवधेश चंद्र गुप्ता डॉ एल एस.ओझा डॉक्टर कृतिका अग्रवाल श्रीमती शशि वार्ष्णेय पूर्व पार्षद भोला तिवारी जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर मार्गदर्शन दिया
इस अवसर पर मुख्य रूप से
गिरि बाबा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा गौरव गुप्ता दिनेश विश्वकर्मा दिलीप केसरवानी रणविजय सिंह कौशिकी सिंह संजय कुशवाहा नीरज दिक्षित अभिषेक ठाकुर पवन मिश्रा कमलेश केसरवानी महेंद्र तिवारी देव मिश्रा अखिलेश कुमार आयुष अग्रहरी पतिबिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे साथ ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त महानगर के सभी 1252 बूथो पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version