पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती में खाली पदों को भरने की मांग

कंप्यूटर आपरेटरों के खाली पदों पर जवाब तलब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटरों की भर्ती में खाली पदों को भरने की मांग को लेकर दाखिल एक अन्य याचिका पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने आशीष कुमार व अन्य की याचिका पर दिया है। याचियों का कहना है कि 34 अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण न करने से पद खाली हैं। उन पदों को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों से भरा जाए। याचिका पर अधिवक्ता मुजीब अहमद सिद्दीकी ने बहस की। याची ओबीसी व एससी वर्ग के हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने 2017 में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। याचीगण उसकी लिखित परीक्षा व कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट में सफल रहे। लेकिन, उनका नाम सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची में नहीं आ पाया। बाद में पता चला कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद मेडिकल टेस्ट में कई अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपना पदभार भी ग्रहण नहीं किया।

Exit mobile version