माण्डा ब्लॉक में खुलेआम उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

बीडियो की बड़ी लापरवाही, कोरोना संक्रमण का खौफ गायब

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। देश मे फैली वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार भले ही गम्भीर दिखती हो,लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता नजर आ रहा है।
बतादें माण्डा ब्लॉक मुख्यालय में शुक्रवार की दोपहर इलाकाई लोगों द्वारा अधिकारियों के सामने ही सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गयी,लेकिन अधिकारी कुम्भकर्णी नींद से बाज नही दिखे। उक्त ममोए में ब्लॉक के मुख्य अधिकारी बीडियो राजबहादुर यादव से मामले सम्पर्क करने की कोशिश की गई,लेकिन जनक फोन कवरेज एरिया से बाहर रहा।
ऐसी दशा में बात सामने आती है कि जब सरकार के अधिकारी ही कोरोना जैसी भयावह महामारी को लेकर गम्भीर नही हैं तो आम जनता को कैसे जागरूक करेंगे

Exit mobile version