कल से ही अपने पुत्र की तलाश कर रहे थे आज शाम को परेड ग्राउंड में डेड बॉडी मिला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मेला परेड क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया घटना की जानकारी थाना दारागंज को दी गई । सूत्रों से पता चला नैनी एडीए के रहने राम किशोर केशरवानी के पुत्र कल दोपहर से ही गायब था । जिसका शव आज परेड ग्राउंड में मिला मौके पर पुलिस मौजूद राम किशोर केशरवानी ने बताया कि कल दोपहर में किसी ने उनको फोन करके बताया कि तुम्हारे लड़के का परेड ग्राउंड में स्कूटी सवार दो लड़कियों ने टक्कर मार दी ।लेकिन जैसे ही वो परेड ग्राउंड आये वहाँ पर उनका पुत्र नही मिला जिसके बाद वो कल से ही अपने पुत्र की तलाश कर रहे थे जिसका आज शाम को परेड ग्राउंड में डेड बॉडी मिला। पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Exit mobile version