मास्क न लगाने पर 2044 का चालान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्ती के बाद मास्क न लगाने वालों के खिलाफ सख्ती की गई। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ रात में भी गश्त करने निकले और माइक लेकर अनाउंस किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। पुलिस ने 2044 व्यक्तियों का चालान कर 2,11,800 रुपया वसूल किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर प्रयागराज पुलिस ने कुल 98 व्यक्तियों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में 73 मुकदमा दर्ज किया जिसमें 56 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। आरोपियों में विरोध प्रदर्शन करने वाले भी शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने 7092 गाडिय़ों की चेकिंग कर 275 वालों का चालान किया।

Exit mobile version