
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिंदुत्व के पुरोधा अशोक सिंघल जी की जन्म जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के केसर भवन कार्यालय में श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि अशोक सिंघल का संपूर्ण जीवन भगवान श्री राम जी के काज प्रति समर्पित रहा। वे श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के जनक थे और उनके ही नेतृत्व के दम पर गुलामी का प्रतीक रहा बाबरी ढांचा का विध्वंस किया गया ।आज उन्हीं के कारण अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के पवित्र स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है । आगे कहा कि ऐसे मनीषी सदियों में सिर्फ एक बार आते हैं ।और अपने कार्यों की वजह से युगो युगो तक याद किए जाते हैं।
जन्म जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से फरवरी से सुनील जी वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी मोहन लाल जी नितिन पासी पंकज सिंह , मयंक यादव देवेंद्र प्रताप सिंह मनीष केसरवानी आदि उपस्थित रहे।