अयोध्या बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले का स्वागत

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा इस फैसले से सभी सनातनियों और साधु-संतों में है खुशी। राम के काज में कोई अपराध नहीं होता है। यह घटना कोई पहले से सुनियोजित नहीं थी।

साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किया स्वागत,

ऐसा सीबीआई कोर्ट ने भी स्वीकार किया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है क्योंकि किसी ने कोई अपराध नहीं किया था, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने ही लोगों से यह काम कराया था, न्याय में हमेशा सत्य की जीत होती है।

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा जो लोग न्यायालय में विश्वास नहीं करते हैं वह राष्ट्र द्रोही हैं। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सुखद फैसला सुनाया है। सीबीआई कोर्ट लखनऊ ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट से बरी किए गए सभी लोगों को अखाड़ा परिषद ने दी बधाई। महंत नरेंद्र गिरी ने लोगों से कोरोना कॉल में घर में बैठकर खुशी मनाने और राम नाम का पाठ करने की अपील की।

Exit mobile version