
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अतरसुइया थाना क्षेत्र के रानी मंडी के कूड़े खाने के पास रात करीब 12 बजे चौकी प्रभारी महावीर सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई अवैध नशीली दवा की गाड़ियां गुजरेगी। अपने हमरायो के साथ घेराबंदी की कुछ ही देर के बाद तीन अप्पे गाड़ी मैदा लाद के आ रही। रोककर चेकिंग की गई । भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद हुई। उनसे इन दवाओं का कागज मांगा गया नहीं दिखा सके। मौके से ही तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रयागराज के एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया विगत दिनों डेढ़ करोड़ की अवैध दवाओं का जखीरा बरामद होने पर पुलिस टीम लगातार दबिश पर दबिश देने के प्रयास कर रही है।कीडगंज में दबिश दी गई अतरसुइया में गोदाम में दबिश दी गई आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस अधिकारियों के अनुसार अतरसुइया पुलिस ने अप्पे वाहन में लगभग 8638 शीशी बरामद की पुलिस ने जब तीनों अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की जानकारी प्राप्त हुई। थाना करैली के नया पुरवा क्षेत्र में गोदाम में अवैध नशीली सिरप रखी हुई है।गोदाम कलाम का है अतरसुइया पुलिस ने रात में ही दबिश दी। वहाँ पर बाइस पेटी में रखे 3300 अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की और पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वही औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता ने बताया अवैध कफ सिरप सैंपलिंग निकाल के जांच हेतु लैब भेजी जा रही है। नशीली कफ सिरप को सील कर दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त नीरज त्रिपाठी, गोविंद कुमार, मोहम्मद सुलेमान, के ऊपर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार तीनों को जेल भेजा जा रहा है। तीन वांछित अभियुक्त, फरार हैं जिनकी वहां दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।