होटल मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल मैनेजर के खिलाफ रुपए न लौटाने की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुमन अग्रवाल का आरोप है कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एक होटल के मैनेजर से एक शादी की बुकिंग कराई थी।

उन्होंने दो लाख रुपये एडवांस दिए थे लेकिन महामारी के कारण उस वक्त शादी समारोह का आयोजन नहीं हो सका। अब रुपए वापस मांगने पर होटल मैनेजर वापस नहीं कर रहा है। सिविल लाइंस पुलिस रिपोर्ट दर्ज प्रकरण की जांच कर रही है।

Exit mobile version