
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने वन विभाग की सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ-आरएफओ) की मुख्य परीक्षा 2019 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे परीक्षार्थी दो पालियो में देंगे इम्तिहान
यह इम्तिहान सिर्फ लखनऊ जिले में 15 से 29 अक्टूबर तक कराया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी दो पालियो में इम्तिहान देंगे।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि भर्ती का विज्ञापन 16 अक्टूबर को जारी हुआ था। पीसीएस 2019 की प्री परीक्षा के साथ 15 दिसंबर को एसीएफ-आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी।
इसका रिजल्ट घोषित हो चुका है दोनों पदों की मुख्य परीक्षा अब 15 से 29 अक्टूबर तक कराई जाएगी।