
बलात्कारियों को त्वरित विचारण करते हुए कठोर सजा देने की मांग की
अधिवक्ताओं ने बलात्कारियों को बचानेवाले हाथरस के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग की।
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज रेप पीड़िता के मामले को लेकर अधिवक्ता मंच इलाहाबाद और डॉक्टर अम्बेडकर आधिवक्ता संघ की ओर से अम्बेडकर चौराहा हाईकोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया गया।विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं के द्वारा दोषियों को सख्त से सख्त सजा की मांग की गई।दोषियों के केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की गयी।रेप पीड़िता के परिवार को पांच करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग की गई।अधिवक्ताओ ने प्रदेश सरकार से हाथरस के डीएम व एस एस एस को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई।अधिवक्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ इंटरनेट व अन्य संचार माध्यमो में परोशी जा रही अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश की पुलिस को राजनैतिक विरोधियों के पीछे लगा दिया गया है। पुलिस को नागरिकता कानून का विरोध करनेवालों को रासुका, गैंगस्टर, और गुंडा एक्ट में फर्जी फसाने में लगा दिया गया है जबकि अपराधी बेलगाम और सत्ता के संरक्षण प्राप्त है। नौजवानों के रोज़गार के साधन खत्म करके अहम और कुंठा में धकेला जा रहा है जो सभ्यता और इंसानियत के खिलाफ है।इस विरोध प्रदर्शन को विपिन बिहारी,राम कुमार गौतम,सरताज सिद्दीकी,धर्मेंद्र यादव,राजीव कुमार,आज़ाद,अरीब,राजवेंद्र सिंह, आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया ।