
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी कि जयंती के अवसर पर जनसत्ता दल ‘लोकतांत्रिक’ प्रयागराज महानगर कार्यालय पर माल्यार्पण-पुष्प के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि जनसत्ता दल के प्रदेश सचिव श्री अमित पांडेय जी उपस्थित हुए और उनके विचारों को व्यक्त किया सत्य, अहिंसा कि राह पर चलने के लिए प्रेरित किया और जय जवान जय किसान के नारे को बुलंद करने पर भी जोर दिया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन महानगर अध्यक्ष पं० कमल शर्मा जी कि संस्तुति पर किया गया कार्यक्रम मे किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण राज सिंह राणा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप गुप्ता,कोषाध्यक्ष बांके तिवारी, महानगर सचिव रवि कुमार ‘लेखक’,निषार अहमद, अभिषेक प्रताप सिंह, विपिन कुमार पाल ‘राघव’, सुमित दुबे, उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह राहुल,अभिनव वर्मा, राहुल देव आजाद, कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर पांडेय, सतीश सिंह व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें।