
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नगर निगम प्रयागराज जोन 2 में शास्त्री जी व गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके विचारों पर चर्चा की तथा जय जवान जय किसान का नारा दोहराकर राष्ट्रीय गीत गान के उपरांत प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर जोनल अधिकारी राज कुमार गुप्ता जी एस के गुप्ता अतुल खन्ना अश्विन कुमार प्रमोद कुमार अमित भारद्वाज चौथ प्रकाश मिश्रा सियाराम सुदीप श्रीवास्तव पंकज गर्ग संतोष कुमार सुश्री शालिनी केशरवानी फैजुल रहमान छाया देवी नीरज कुमार आभा अमीर आदि रहे।
गंगा नगर समिति सदस्य राजेश शर्मा ने नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से कोरोना योद्धा जोनल अधिकारी के साथ चक वार्ड में अमित कुमार भारद्वाज को मलिन बस्तियों पर स्वच्छता कर रहे सफाई कर्मचारी रमेश चंद्र रंजीत कुमार संतोष कुमार मोनू कुमार बृजेश चंद्रा गीता प्रदीप आदि को सप्रेम भेंट प्रदान करके सम्मानित किया गया।