
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज समाजवादी पार्टी से जुड़े छात्रों ने भाजपा सरकार के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर के प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में हाथरस की दलित बेटी के लिए न्याय मांगने गए थे।
लेकिन भाजपा सांसद विनोद सोनकर के इशारे पे उन्हें सर्किट हाउस के अंदर भाजपा के थाकथित गुंडों ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसके साथ ही सभी समाजवादी साथि यहां तक कि महिलाओं से बदसूलकी और उनसे मारपीट भी की।
तत्पश्चात भाजपा के लोगों द्वारा पुलिस को बुलवाकर छात्रों पे बर्बर तरीके से लाठी चलवाई गई। जिसमे शोध छात्र नेहा यादव को गंभीर चोटें भी आई।
जिसके बाद सभी साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।सपा नेता शोध छात्रा नेहा यादव ने कहा हाथरस की दलित पीड़िता को न्याय मांगने जाना गुनाह है क्या? नेहा ने विनोद सोनकर के स्वागत का विरोध किया और कहा शर्मनाक है कि दलित सांसद होकर अपने समाज की बेटी को न्याय दिलाने की जगह अपना स्वागत करा रहे हैं।
और भाजपा कार्यकर्ताओं से हमें पिटवा रहे हैं, जेल भेजने से हमारी लड़ाई कमजोर नहीं होगी हम समाजवादी और मजबूती से बाहर आकर लड़ेंगे।
शिव यादव ने कहा दलित सांसद विनोद सोनकर को इस्तीफा देना चाहिए जबकि वह दलित बेटी के न्याय की लड़ाई लड़ने की जगह अपना स्वागत कराते घूम रहे हैं।
विरोध करने वालो में सपा नेता नेहा यादव, शिव यादव, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग निर्मला यादव, कमलेश केसरवानि,शोध छात्र नेहा यादव,शिव यादव,पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग निर्मला यादव,कमलेश केशरवानी, आदि गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।