रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे की अध्यक्षता में गूगल मीट, यूट्यूब एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से छात्र संसद के तीनों घटक शिशु भारती, बालभारती एवं कन्या भारती का शपथ ग्रहण समारोह सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया गया l

मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन पूर्व प्राचार्य हंडिया डिग्री कॉलेज एवं वर्तमान में विद्या भारती के अंतर्गत भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री एवं विद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर रघुराज सिंह ने कहा कि इस संक्रमण काल में विद्या भारती के तत्वावधान में चल रहे इस विद्यालय का जो कार्य करने की पद्धति है वह अद्वितीय एवं अनुकरणीय है।

उन्होंने छात्र संसद कैसी हो और विद्यालय स्तर पर किस प्रकार कार्य करें तथा कार्यों का क्रियान्वयन कैसा हो इस पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला उन्होंने छात्र छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठ ,नेतृत्व क्षमता और सामंजस्य इत्यादि विशिष्ट गुणों को सीखने का मंत्र दिया l

अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कहा कि जो भी छात्र छात्राएं चुने गए हैं उन्हें इमानदारी पूर्वक अपना कार्य करना चाहिए ।

उन्होंने सभी सांसदों को शुभकामनाएं प्रदान की l
इस अवसर पर विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने “शपथ लेना तो सरल है पर निभाना ही कठिन है” का भावपूर्ण एवं सुमधुर गायन प्रस्तुत किया l

इसके बाद छात्र संसद के सभी पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे, पायल जायसवाल एवं ऋचा गोस्वामी ने शपथ दिलाई l

उत्पल यादव, विवेक पाल ,शांतम पांडे, मुस्कान यादव, शिवा कुमार ,अंशिता शुक्ला, रिसिका यादव ,जान्हवी पांडे ,सक्षम पांडे ,जयदित्य सिंह वरुण प्रताप सिंह एवं रौनक पांडे ने विद्यालय में उपस्थित रहकर तथा अन्य सांसदों एवं पदाधिकारियों ने घर पर रहकर ऑनलाइन शपथ ग्रहण किया l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र मिश्रा ,अवधेश कुमार ,जटाशंकर तिवारी ,आनंद कुमार सिंह। चुनाव प्रक्रिया एवं शपथ ग्रहण को सुचारू रूप से संपन्न कराने में दीपक दयाल जी एवं विभु श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन अजीत प्रताप सिंह ने किया l

Exit mobile version