उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन व अभिषेक हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के वैश्विक आपदा कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनकी पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना से प्रयागराज के दारागंज में पतित पावनी माँ गंगा के तट पर अवस्थित अतिप्राचीन  दशाश्वमेघ मंदिर में  बेणी माधव मण्डल के तीर्थ पुरोहित राजेश पाठक जी के नेतृत्व में देवाधिदेव महादेव का भव्य अभिषेक तदोपरांत हवन पूजन का आयोजन किया गया ।

 

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व आयोजक राजेश पाठक जी ने अवगत कराया कि केशव मौर्य उपमुख्यमंत्री का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर क्षेत्रीय हितचिंतक जनता में मन मे घोर दुःख व निराशा व्याप्त हो गयी और सभी स्वास्थ्य कामना करने लगे, जिसके आलोक में उक्त कामना से कार्यक्रम का आयोजन 5 ब्राह्मण / आचार्यों द्वारा संपादित कराया गया।

जिससे आदरणीय श्री शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः राज्य व जनता की सेवा में संलग्न होकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में परिणित करने में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर सकें।

उक्त आयोजन में भरत निषाद (मण्डल अध्यक्ष), धनन्जय शर्मा, राजा मिश्रा, पुष्पेंद्र तिवारी, संतोष मिश्रा, लालबाबू इत्यादि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सहभागी रहे ।

Exit mobile version