युवा कॉंग्रेस ने प्रियंका गांधी के साथ हुए अभद्रता पर DM हाथरस को हटाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने आज हाथरस मामले को लेकर पूरा दिन अनशन किया।

महात्मा गांधी मूर्ति पर सुबह से शाम तक किया अनशन

मांग की कि जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री इसलिए बचा रहे क्योंकि जिलाधिकार मुख्यमंत्री के कहने पर वहाँ सबूत मिटाए और पीडिता के घर वालो को परेशान किया।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि देश में महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ने वालों प्रियंका गांधी जी के साथ कल एक पुलिस वाले ने अभद्रता की।

उनका कुर्ता फाडने की कोशिश की। कानून कहता है कि कोई पुरुष सिपाही किसी महिला को हांथ नहीं लगाएगा। फिर एक पूर्व प्रधान मंत्री के परिवार के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है इसकी जांच हो।

जिला अधिकारी को जल्दी ना हटाया गया तो हम लोग आमरण अनशन करेंगे।

अनशन पर मुख्य रूप से विपिन मिश्रा,प्रांजल केसरवानी, पियूष शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंकिता शुक्ला, शिवानी, अखिलेश सिंह, शशांक शर्मा, नागेन्द्र मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, गौरव यादव, आदि रहे। अनशन 12 बजे से शुरू हुआ अनशन 4 बजे तक चला।

Exit mobile version