
मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । दिघिया चौकी क्षेत्र के मसौली ढिलिया आदि पहाड़ पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। जबकि अवैध खनन से प्राकृतिक संपदा व पहाड़ धीरे- धीरे समाप्त हो रहे हैं।
अवैध खनन की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी : तहसीलदार मेजा
दिघिया चौकी क्षेत्रों में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। खनन माफियाओं पर कार्रवाई की बजाय खनन विभाग मौन धारण किए हुए है । मसौली ढिलिया में अवैध खनन एक बड़ी समस्या बनी हुई है ।
अगर सूत्रों की माने तो यहाँ कोई भी लीजधारक नहीं है । इसके बावजूद खनन माफिया मनमानी करते हुए अवैध खनन कराकर सरकार को राजस्व की क्षति पहुंचाते हैं।
वहीं दूसरी तरफ कुछ खनन माफिया भी धड़ल्ले से पहाड़ी क्षेत्रों में गिट्टी पत्थर का कारोबार कर रहे है । जबकी अवैध खनन से पहाड़ और प्राकृतिक संपदा का दोहन भी कर रहे हैं। खनन विभाग इन खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने की बजाय मौन धारण किए हुए हैं ।
मांडा क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाना जिला प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। बता दे की खनन माफियाओं द्वारा पहाड़ों को बारूद से इस कदर उड़ाया जाता है। की आसपास के लोगों मे दहशत व्याप्त है । बतादें की अवैध खनन माफिया लगातार पहाड़ उजाड़े जा रहे हैं ।
और प्रशासन मौन बना हुआ है। मामले में तहसीलदार मेजा ने कहाँ की अवैध खनन की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।