UP: दुर्गा पूजा पंडालों में सिर्फ मोहल्ले के ही लोगों का प्रवेश

( विनय कुमार मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन एवम् इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति ने आने वाले दुर्गा पूजा में पंडालों में बाहरी श्रद्धालुओं को अपने पूजा पंडाल में प्रवेश पर अकुंश लगाने के नियत से सभी दुर्गा पूजा बारवारीयों के सामने सुझाव रखा है कि दुर्गा पूजा पंडालों में केवल उनके मोहल्ले के भक्तों को प्रवेश तक सीमित रखे।

संक्रमण के दृष्टिगत इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि दुर्गा पूजा के परम्परा के साथ साथ अपने मोहल्ले के लोगों के सुरक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है।

डाक्टर पी. के.राय ने बारवारीयों के सचिवों से अनुरोध किया है कि वो अपने मोहल्ले के लोगों को पंडाल के प्रवेश हेतु ई. पास को हर घर के सदस्यों के संख्या के आधार पर वितरण करें।

ताकि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस को शक्ति के साथ अनुपालन किया जा सके।इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति के मंडल सचिव श्री उत्तम कुमार बनर्जी के अगुवाई में एक दस सदस्यों वाली निगरानी समिति का गठन किया जाएगा।

जो दुर्गा पूजा पंडालों में जाकर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए गाइडलाइंस के अनुपालन पर निगरानी करेगा।

Exit mobile version